The Jewel TradesThe Jewel Trades
Aa
  • Home
  • Market
  • Trends
  • Brands
  • Events
  • Videos
  • Web Stories
  • Special Story
Reading: अमदाबाद फिदा प्लेटिनम की चमक पर
Share
The Jewel TradesThe Jewel Trades
Aa
  • Home
  • Market
  • Trends
  • Brands
  • Events
  • Videos
  • Web Stories
  • Special Story
Search
  • Home
  • Blog
  • About
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Follow US
  • Home
  • Blog
  • About
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
© 2023 JewelTrades | All Rights Reserved.
Market

अमदाबाद फिदा प्लेटिनम की चमक पर

Jewel Trades Editor
Last updated: 2023/11/01 at 5:42 PM
By Jewel Trades Editor 2 years ago
Share
4 Min Read
jaq
SHARE

अहमदाबाद फिदा प्लेटिनम की चमक पर

प्लेटिनम की चमक अमदाबाद कुछ ज्यादा ही खिल रही है। ज्वेलरी के शौकीनों के लिए यह बढ़िया खबर है कि एबी ज्वेल्स ने अमदाबाद में प्लेटिनम ज्वेलरी की एक स्पेशल रेंज पेश की है। बॉलीवुड एक्ट्रैस जैकलीन फर्नांडीस ने वहां प्लेटिनम ज्वेलरी की इस स्पेशल रेंज को पेश किया। लेकिन उसके बाद की बात करें तो, गुजरात के इस सबसे बड़े शहर में रहनेवाले ज्वेलरी पसंद लोगों को एबी ज्वेल्स की यह प्लेटिनम पेशकश एक अलग अहसास दे रही है। नए जमाने की नई लेड़ीज के लिए पेश यह नया कलेक्शन इस शहर के लिए एक नया अहसास कहा जा सकता है। एबी ज्वेल्स का यह नया प्लेटिनम कलेक्शन वेस्टर्न और ट्रेडीशनल दोनों आउटफिट पर बेहतरीन सूट करेगा। डायमंड वाली चूड़ियां, ब्रेसलेट, खुबसूरत नेकलेस और नेचर बेस्ड पेंडेंट भी प्लेटिनम की इस नई पेशकश में शामिल है। बहुत कुछ नेचर बेस्ड इसलिए भी कहा जा सकता है, क्योंकि पेंडेंट की सजावट पत्तियों और फूलों के डिजाइंस से प्रेरित है। इन प्लेटिनम पेंडेंट में डायमंड जड़े हैं, जो इनकी हैसियत को कुछ और ऊंचा दर्शाते हैं।

अमदाबाद में जैकलीन जब प्लेटिनम की यह स्पेशल रेंज पेश कर रही थी, तो इसका जादू उस पर भी नजर आया। जैकलिन ने जब इसे पहन कर खुद को देखा तो उसके चेहरे की चमक कुछ और बढ़ गई थी। उसने वहां मौजूद लोगों को भी खुशी खुशी यह कलेक्शन दिखाया। जैकलीन ने कहा कि ज्वेलरी में प्लेटिनम हमेशा से उनकी पसंद रहा है। क्योंकि नए जमाने की यह प्लेटिनम ज्वेलरी हर इंसान की जिंदगी के हर मौके पर खूबसूरती में चार चांद लगाती है। जैकलीन कहती हैं कि नए जमाने की लेड़ीज सब कुछ लीक से हटकर चाहती हैं, और प्लेटिनम ज्वेलरी वह खास अहसास है, जो नए जमाने को लोगों को चाहिए। ज्वेलरी के मामले में भी लेड़ीज को एक खास एहसास की जरुरत हमेशा से रही है, क्योंकि ज्वेलरी लेड़ीज की शान को दुगना कर देती है, फिर यह तो प्लेटिनम है। एबी ज्वेल्स के डायरेक्टर मनोज सोनी ने भी कहा कि ज्वेलरी के शौकीनों को प्लेटिनम का महत्व अच्छी तरह पता है। नए जमाने को लोग अपनी ज्वेलरी कलेक्शन में प्लेटिनम ज्वेलरी हर हाल में रखना चाहते है। प्लेटिनम के बिना किसी का भी ज्वेलरी कलेक्शन अधूरा सा लगता है। एबी ज्वेल्स की इस नई रेंज की शुरुआत सिर्फ 10 हजार रुपए से है। मनोज सोनी कहते हैं कि लोग प्लेटिनम को अब ज्यादा पसंद करने लगे हैं क्योंकि यह आपको स्पेशल बनाता है, साथ ही  प्रभावशाली व्यक्तित्व का सदियों से पसंदीदा रहा है। वैसे देखा जाए तो, दुनिया के कुछेक स्थानों पर ही पाया जाने वाला यह प्लेटिनम सोने से करीब 30 गुना ज्यादा स्पेशल है। इसीलिए इसका चलन गोल्ड और सिल्वर से कुछ कम है। फिर बॉलीवुड और हॉलीवुड की हसीनाओं के उंचे और आला दर्जे के लोगों के साथ अब तो भारतीय नारी भी प्लेटिनम की चमक पर फिदा है। अहमदाबाद में मनोज सोनी के शो रूम एबी ज्वेल्स में पेश प्लेटिनम की नई रेंज इसीलिए ज्वेलरी पसंद लोगों को लुभा रही है।

You Might Also Like

IIJS: दुनिया भर से 32 हजार ज्वेलर्स मुंबई में, 5 दिन का सिग्नेचर एग्जिबिशन से बड़ी उम्मीद

ज्वेलरी इंपोर्ट के मामले में सरकार का रवैया सख्त

घड़ी में ज्वेलरी के नए लुक का चलन

ज्वेलरी में लगने लगा लड़ियों का तड़का

ज्वेलरी में कंट्रास्ट क्रियेशन का तड़का

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Email Print
Previous Article diamonds डायमंड को असली चमक की उम्मीद
Next Article maxresdefaultggg अरविंदभाई बेचरदास ज्वेलर्स अब एबी ज्वेल्स
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



‘The Jewel Trades’ is the Mumbai based No.1 Jewellery Business portal of India’s jewellery trade and industry. Bringing you the world’s most beautiful Jewellery, Education, Information and resources within the Jewellery Industry.

Follow US

Facebook Like
Twitter Follow
Youtube Subscribe
Telegram Follow

Quick Links

  • Home
  • Market
  • Trends
  • Brands
  • Events
  • Videos
  • Web Stories
  • Special Story
© 2023 JewelTrades | All Rights Reserved.
  • Home
  • Blog
  • About
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?