The Jewel TradesThe Jewel Trades
Aa
  • Home
  • Market
  • Trends
  • Brands
  • Events
  • Videos
  • Web Stories
  • Special Story
Reading: IIJS Signature: केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल के हाथों उदघाटन संपन्न
Share
The Jewel TradesThe Jewel Trades
Aa
  • Home
  • Market
  • Trends
  • Brands
  • Events
  • Videos
  • Web Stories
  • Special Story
Search
  • Home
  • Blog
  • About
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Follow US
  • Home
  • Blog
  • About
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
© 2023 JewelTrades | All Rights Reserved.
Events

IIJS Signature: केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल के हाथों उदघाटन संपन्न

Jewel Trades Editor
Last updated: 2024/01/08 at 7:52 AM
By Jewel Trades Editor 2 years ago
Share
5 Min Read
IIJS TheJewelTrades PIYUSH GOYAL GJEPC 1
SHARE

IIJS Signature: देश की सबसे महत्वपूर्ण ज्वेलरी एग्जिबिशन ‘आईआईजेएस सिग्नेचर 2024’ का उदघाटन केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल के हाथों संपन्न हुआ। जेम एंड ज्वेलरी एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल (GJEPC) द्वारा आयोजित ‘आईआईजेएस सिग्नेचर 2024’  के 16वें एडिशन के उद्घाटन अवसर पर बोलते हुए पीयूष गोयल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) की नीतियों से भारत के वैश्विक स्तर पर सिरमौर बनने की बात कही। उन्होंने कहा कि ‘आईआईजेएस सिग्नेचर 2024’ (IIJS Signature) के इस सफल स्वरूप को देखकर यह कहना उचित होगा कि भारत में जेम एंड ज्वेलरी इंडस्ट्री का भविष्य़ उज्जवल है, तथा यहां व्यापार का माहौल पहले से ज्यादा अच्छा हो रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि दुनिया में भारतीय ज्वेलरी का महत्वपूर्ण स्थान है तथा इसके विकास के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में देश के व्यापाक विकास के लिए जो प्रभावशाली नीतियां बन रही हैं, उनमें जेम एंड ज्वेलरी इंडस्ट्री के विकास का भी पूरा खयाल रखा जा रहा है। उन्होंने ‘आईआईजेएस सिग्नेचर 2024’ की आयोजन संस्था जेम एंड ज्वेलरी एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल को इस सो के आयोजन की बधाई दी।

IIJS PiyushGoyal TheJewelTrades 2024‘आईआईजेएस सिग्नेचर 2024’ के तहत मुंबई में 4 जनवरी से 7 जनवरी तक जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर (JWCC) में और 5 जनवरी से 8 जनवरी तक नेस्को (NESCO) में इस ज्वेलरी एग्जिबिशन का आयोजन  किया गया था। भारत सरकार के वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल के हाथों इसके उदघाटन के साथ ही इसकी शानदार शुरुआत हुई, जिसमें  ज्वेलरी इंडस्ट्री के कई गणमान्य लोग इस कार्यक्रम में शामिल हुए। उदघाटन समारोह में उपस्थित विशिष्ट अतिथियों में जोयालुक्कास के चेयरमेन जॉय अलुक्कास, भारत डायमंड बोर्स के अध्यक्ष अनूप मेहता और सीप्ज़-एसईज़ेड के क्षेत्रीय विकास आयुक्त राजेश मिश्रा (आईआरएस) शामिल थे। उदघाटन समारोह में जीजेईपीसी की ओर से विपुल शाह (अध्यक्ष), किरीट भंसाली (उपाध्यक्ष), नीरव भंसाली (संयोजक, राष्ट्रीय प्रदर्शनी), और सब्यसाची रे (कार्यकारी निदेशक) भी उपस्थित थे। इस अवसर पर बोलते हुए केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री गोयल ने कहा कि मुंबई एक ऐसा शहर जो ज्वेलरी के लिए बहुत महत्व रखता है।

IIJS TheJewelTrades PIYUSH GOYAL GJEPC जेम एंड ज्वेलरी इंडस्ट्री के विकास में जेम एंड ज्वेलरी एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल की भूमिका की सराहना करते हुए गोयल ने कहा कि पीएम मोदी सरकार की भूमिका को भी अहम बताया। उन्होंने कहा कि भारत की डायमंड व ज्वेलरी इंडस्ट्री का विश्व भर में जबरदस्त नाम है तथा ऐसे ही अनेक कारणों से आनेवाला समय भारत का है। उद्योग मंत्री गोयल मुंबई में 4 जनवरी को जेम एंड ज्वेलरी एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल द्वारा आयोजित इंडिया इंटरनेशनल ज्वेलरी शो ‘आईआईजेएस सिग्नेचर 2024’ के उद्घाटन अवसर पर बोल रहे थे। जेम एंड ज्वेलरी इंडस्ट्री के लिए एक विशेष मंच के रूप में, यह आयोजन एक वैश्विक आयोजन के रूप में विकसित होने के साथ-साथ स्टोन एवं जेम सप्लायर के रूप में भारत की शक्ति को प्रदर्शित करता है।

‘आईआईजेएस सिग्नेचर 2024’ के उदघाटन अवसर पर उद्योग मंत्री गोयल ने कहा कि भारत ने जेम व स्टोन आपूर्तिकर्ता के रूप में वैश्विक स्तर पर महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है और भारत ज्वेलरी के क्षेत्र में एक अंतर्राष्ट्रीय महत्वपूर्ण केंद्र बनने की ओर तेजी से अग्रसर है। उन्होंने कहा कि आज के समय में भारत का डायमंड उद्योग भी एक बहुत ही महत्वपूर्ण क्षेत्र है और अब इसकी विकास यात्रा में प्रयोगशाला में विकसित हीरों का भी योगदान बढ़ गया है। उन्होंने कहा कि आपकी कोशिशों से जेम एंड ज्वेलरी इंडस्ट्री के क्षेत्र में भारत का नाम वैश्विक स्तर पर ऊंचा हो रहा है, इसके लिए जेम एंड ज्वेलरी एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल का नेतृत्व उचित भूमिका निभा रहा है, जिसके लिए आपके योगदान, कड़ी मेहनत और नवीन प्रयासों के लिए मैं सरकार की ओर से आप सभी की सराहना करता हूं। उद्योग मंत्री गोयल ने ‘आईआईजेएस सिग्नेचर 2024’ की सफलता के लिए जेम एंड ज्वेलरी एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल सहित, ज्वेलरी के डिजाइनरों, निर्माताओं, मार्केटिंग कंपनियों तथा रिटेल विक्रेताओं से लेकर इस क्षेत्र के सभी लोगों को बधाई दी।

You Might Also Like

IIJS: ब्लॉकबस्टर सफलता मिली इस बार के आइआइजेएस प्रीमियर को

IIJS Premier- 2025: इंडियन ज्वेलरी का महाकुंभ मुंबई में शुरू, 70 हजार करोड़ के बिजनेस की उम्मीद

Inhorgenta Jewellery Show: जर्मनी के ज्वेलरी शो में भारत की अधिकारिक केंद्रीय भूमिका: जीजेईपीसी

IIJS Tritiya 2025: जेम एंड ज्वेलरी एक्सपोर्ट को GJEPC की दक्षिण भारत से 3 से बढ़ाकर 5 अरब डॉलर तक ले जाने की कोशिश

IIJS Signature – 2025: मुंबई में शानदार शुरूआत रही आईआईजेएस सिग्नेचर की

TAGGED: GJEPC, IIJS Signature, Narendra Modi
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Email Print
Previous Article IIJS SIGNATURE 2020 IIJS: दुनिया भर से 32 हजार ज्वेलर्स मुंबई में, 5 दिन का सिग्नेचर एग्जिबिशन से बड़ी उम्मीद
Next Article Gold TheJewelTrades Gold Reserves: गोल्ड भंडार के मामले में भारत ‘वैसे’ तो दुनिया में नंबर वन, मगर…. ऐसे नौंवे नंबर पर ही!  
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



‘The Jewel Trades’ is the Mumbai based No.1 Jewellery Business portal of India’s jewellery trade and industry. Bringing you the world’s most beautiful Jewellery, Education, Information and resources within the Jewellery Industry.

Follow US

Facebook Like
Twitter Follow
Youtube Subscribe
Telegram Follow

Quick Links

  • Home
  • Market
  • Trends
  • Brands
  • Events
  • Videos
  • Web Stories
  • Special Story
© 2023 JewelTrades | All Rights Reserved.
  • Home
  • Blog
  • About
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?