The Jewel TradesThe Jewel Trades
Aa
  • Home
  • Market
  • Trends
  • Brands
  • Events
  • Videos
  • Web Stories
  • Special Story
Reading: Jewellery Show: ज्वेलरी एग्जिबिशन का सीधा असर, विकसित हो रहा है ज्वेलरी बिजनेस
Share
The Jewel TradesThe Jewel Trades
Aa
  • Home
  • Market
  • Trends
  • Brands
  • Events
  • Videos
  • Web Stories
  • Special Story
Search
  • Home
  • Blog
  • About
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Follow US
  • Home
  • Blog
  • About
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
© 2023 JewelTrades | All Rights Reserved.
BrandsEventsMarket

Jewellery Show: ज्वेलरी एग्जिबिशन का सीधा असर, विकसित हो रहा है ज्वेलरी बिजनेस

Jewel Trades Editor
Last updated: 2026/09/04 at 5:39 PM
By Jewel Trades Editor 11 hours ago
Share
7 Min Read
Jaipur Silver Show The Jewel Trades e1788543322437
Jaipur-Silver-Show-The-Jewel-Trades
SHARE

Jewellery Show: भारत का आभूषण उद्योग देश की अर्थव्यवस्था और सांस्कृतिक विरासत का एक महत्वपूर्ण स्तंभ रहा है। हाल के वर्षों में जयपुर, अहमदाबाद और मुंबई जैसे प्रमुख शहरों में आयोजित हुई ज्वैलरी एग्जिबिशन ने इस उद्योग को एक नई दिशा दी है। बिजनेस-टू-बिजनेस और बिजनेस-टू-कंज्यूमर स्तर पर आयोजित इन प्रदर्शनियों ने न केवल घरेलू बाजार में व्यापारिक गतिविधियों को गति दी है, बल्कि वैश्विक स्तर पर भी भारतीय आभूषणों (Jewellery) की मांग को बढ़ाया है। इन आयोजनों के माध्यम से छोटे और बड़े व्यापारियों को अपनी कला और तकनीक प्रदर्शित करने का एक समान अवसर प्राप्त हो रहा है। जयपुर में इंडिया सिल्वर ज्वैलरी शो (ISJS) का तीसरा संस्करण हाल ही में 30, 31 अगस्त और 1 सितंबर 2026 को आयोजित किया गया था। द जैम एंड ज्वेलरी एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल (GJEPC) द्वारा मुंबई में आयोजित आइआइजेएस भारत प्रीमियर (IIJS Bharat Premier) दुनिया का दूसरा और भारत का सबसे बड़ा आभूषण शो है। मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर और बॉम्बे एग्जिबिशन सेंटर में लगा यह आयोजन भारतीय ज्वेलरी मार्केट को दिवाली, धनतेरस और आगामी वेडिंग सीजन के लिए पूरी तरह रीचार्ज कर देता है। राजस्थान की सिल्वर इंडस्ट्री को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाने और सिल्वर ज्वैलरी के व्यापार को बूस्ट देने के लिए नवंबर 2026 में जयपुर के बिरला ऑडिटोरियम में तीन दिवसीय जयपुर सिल्वर शो का फिर आयोजन किया जाएगा।

Contents
व्यापारिक आंकड़े और रिकॉर्ड भागीदारीतकनीकी प्रगति के बीच उद्योग का भविष्यजयपुर और अहमबादाद के एग्जिबिशन का प्रभावव्यापारिक नेटवर्किंग और सप्लाई चेन में सुधार– साक्षी त्रिपाठी

व्यापारिक आंकड़े और रिकॉर्ड भागीदारी

आइआइजेएस के अगस्त – 2026 के आयोजन में रिकॉर्ड संख्या में व्यापारियों और खरीदारों ने हिस्सा लिया। दुनिया भर से आए 80 से अधिक देशों के 5,000 से ज्यादा अंतरराष्ट्रीय खरीदारों (Foreign Buyers) सहित 61,000 से अधिक ट्रेड विजिटर्स ने इस प्रदर्शनी का दौरा किया। पूरे परिसर में 2,100 से अधिक प्रदर्शकों (Exhibitors) ने 3,600 से अधिक स्टॉल्स पर अपनी कारीगरी का प्रदर्शन किया। आयोजकों के अनुसार, इस पूरे आयोजन के माध्यम से ऑन-स्पॉट बुकिंग और भविष्य के ऑर्डर मिलाकर ₹70,000 करोड़ से अधिक का कुल कारोबार दर्ज किया गया। सोने की बढ़ती कीमतों को ध्यान में रखते हुए इस बार बाजार का झुकाव लाइटवेट और मॉडर्न आभूषणों की तरफ ज्यादा रहा। 14K और 18K कैरेट में बने 5 से 20 ग्राम के स्मार्ट-वेयर और डेली-वेयर ज्वेलरी की सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग देखी गई। इसके साथ ही, यूएसए, यूएई और यूरोपीय देशों के खरीदारों के साथ बड़े निर्यात सौदे तय हुए। कट और पॉलिश डायमंड्स की तुलना में स्टडेड गोल्ड और पारंपरिक ब्राइडल आभूषणों के बिजनेस में दोहरे अंकों में बढ़ोतरी दर्ज की गई।

Silver Show of India Mumbai 2026 The Jewel Trades e1788543489418
Silver-Show-of-India-Mumbai-2026-The-Jewel-Trades

तकनीकी प्रगति के बीच उद्योग का भविष्य

देश में हो रहे ज्वेलरी शो में केवल गहने ही नहीं, बल्कि आभूषण निर्माण में इस्तेमाल होने वाली आधुनिक तकनीकों का भी बड़ा बाजार सजा रहता है। मशीनरी और टेक्नोलॉजी सेगमेंट में लेजर कटिंग, टेस्टिंग और ऑटोमेशन उपकरणों का भारी कारोबार होता है। इसके अलावा देखा गया है कि इन ज्वेलरी शो से लैब-ग्रोन डायमंड्स के प्रति भी व्यापारियों का रुझान बढ़ा है। कुल मिलाकर, आइआइजेएस प्रीमियर सहित जयपुर ज्वेलरी शो, जयपुर के सिल्वर सो और मुंबई में हुए सिल्वर शो सहित अहमदाबाद और बैंगलोर के ज्वेलरी शो ने यह साबित कर दिया है कि भारतीय आभूषण उद्योग केवल परंपरा तक सीमित नहीं है, बल्कि यह विशाल राजस्व उत्पन्न करने और अंतरराष्ट्रीय निर्यात को नई ऊँचाइयों पर ले जाने का प्रमुख जरिया बन चुका है।

JJS Jewellery Stall The Jewel Trades
JJS-Jewellery-Stall-The-Jewel-Trades

जयपुर और अहमबादाद के एग्जिबिशन का प्रभाव

जयपुर को लंबे समय से कीमती पत्थरों और पारंपरिक आभूषणों की राजधानी माना जाता है। यहाँ आयोजित इंटरनेशनल जेम एंड ज्वैलरी शो और विभिन्न कुंदन-पोलकी एग्जिबिशन ने रंगीन रत्नों और हस्तशिल्प आभूषणों के व्यापार को बड़ा बढ़ावा दिया है। इन प्रदर्शनियों में दुनिया भर से आए अंतरराष्ट्रीय खरीदारों ने बड़े पैमाने पर खरीदारी की। इससे स्थानीय निर्माताओं और निर्यातकों को सीधे विदेशी बाजारों तक पहुँच मिली, जिससे जयपुर के आभूषण निर्यात में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है। इसी तरह से गुजरात का अहमदाबाद और गांधीनगर क्षेत्र सोने के आभूषणों के निर्माण का एक बड़ा केंद्र बन चुका है। यहाँ आयोजित गुजरात गोल्ड ज्वैलरी शो जैसे बड़े व्यापारिक सम्मेलनों में सोने और लाइटवेट (कम वजन वाले) आभूषणों पर मुख्य ध्यान केंद्रित रहा। इन एग्जिबिशन के माध्यम से टियर-2 और टियर-3 शहरों के छोटे रिटेलर्स को देश के बड़े थोक निर्माताओं से सीधे जुड़ने का मौका मिला। इससे बिचौलियों की भूमिका समाप्त हुई और व्यापार में सुधार देखा गया।

व्यापारिक नेटवर्किंग और सप्लाई चेन में सुधार

हाल ही में देश के विभिन्न शहरों में कई ज्वेलरी प्रदर्शनी (Jewellery Show) आयोजित हुई हैं, जिनमें भारतीय आभूषण उद्योग को नए व्यापारिक अवसर प्रदान करने के साथ-साथ देश की अर्थव्यवस्था को भी गति दी है। ज्वेलरी एग्जिबिशन का सबसे बड़ा व्यावहारिक लाभ नेटवर्किंग के रूप में सामने आया है। एक ही स्थान पर निर्माताओं, डिजाइनरों, होलसेलर्स और रिटेलर्स की मौजूदगी से आपूर्ति श्रृंखला (Supply Chain) अत्यंत सुगम हो गई है। व्यापारियों को नए सप्लायर्स और नई डिजाइनिंग तकनीकों के बारे में जानने का अवसर मिलता है। इसके अलावा, भारत में आगामी त्योहारों और शादियों के सीजन से पहले लगने वाले ये शो व्यवसायियों को अग्रिम ऑर्डर बुक करने में बहुत मदद करते हैं। इन प्रदर्शनियों के माध्यम से भारतीय ज्वेलरी बिजनेस में नए बदलाव तेजी से शामिल हो रहे हैं। वर्तमान समय में उपभोक्ता हल्के, दैनिक उपयोग के और मॉडर्न-फ्यूजन डिजाइनों को प्राथमिकता दे रहे हैं, जिसकी जानकारी एग्जिबिशन से सीधे मिलती है। इसके साथ ही लैब-ग्रोन डायमंड्स और वर्चुअल ट्राई-ऑन जैसी डिजिटल तकनीकों के प्रदर्शन ने पारंपरिक व्यापारियों को तकनीक अपनाने के लिए प्रेरित किया है। कुल मिलाकर, ये एग्जिबिशन भारतीय आभूषण व्यवसाय के सतत विकास और आधुनिकीकरण में अत्यंत उपयोगी साबित हो रही हैं।

– साक्षी त्रिपाठी

यह भी पढ़िएः IIJS Premier: देश की सबसे बड़ी ज्वेलरी एग्जीबिशन ‘आइआइजेएस भारत प्रीमियर-2026’ की शानदार शुरूआत

इसे भी पढ़ेंःSilver Show: ‘सिल्वर शो ऑफ इंडिया’ की सफलता से बाजार में बढ़ी चांदी की चमक

You Might Also Like

IIJS Premier: देश की सबसे बड़ी ज्वेलरी एग्जीबिशन ‘आइआइजेएस भारत प्रीमियर-2026’ की शानदार शुरूआत

Silver Show: ‘सिल्वर शो ऑफ इंडिया’ की सफलता से बाजार में बढ़ी चांदी की चमक

IIJS: ब्लॉकबस्टर सफलता मिली इस बार के आइआइजेएस प्रीमियर को

IIJS Premier- 2025: इंडियन ज्वेलरी का महाकुंभ मुंबई में शुरू, 70 हजार करोड़ के बिजनेस की उम्मीद

Inhorgenta Jewellery Show: जर्मनी के ज्वेलरी शो में भारत की अधिकारिक केंद्रीय भूमिका: जीजेईपीसी

TAGGED: GJEPC, IIJA Bharat Premier, IIJS Premier, ISJS, Jewellery, Jewellery Show
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Email Print
Previous Article IIJS Premier 2026 Inauguration Ceremony Guests The Jewel Trades IIJS Premier: देश की सबसे बड़ी ज्वेलरी एग्जीबिशन ‘आइआइजेएस भारत प्रीमियर-2026’ की शानदार शुरूआत
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



‘The Jewel Trades’ is the Mumbai based No.1 Jewellery Business portal of India’s jewellery trade and industry. Bringing you the world’s most beautiful Jewellery, Education, Information and resources within the Jewellery Industry.

Follow US

Facebook Like
Twitter Follow
Youtube Subscribe
Telegram Follow

Quick Links

  • Home
  • Market
  • Trends
  • Brands
  • Events
  • Videos
  • Web Stories
  • Special Story
© 2023 JewelTrades | All Rights Reserved.
  • Home
  • Blog
  • About
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?